अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- आशा करता हूं कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले

By अंकित सिंह | Aug 20, 2021

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के लगभग 37 विधानसभा क्षेत्रों से उनका जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगा। इसी को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसे ही संसद का सत्र समाप्त हुआ सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों के संसदीय क्षेत्रों में गए। मेरा भी 5 दिन का दौरा बना ताकि चारों संसदीय क्षेत्र 623 किलोमीटर, इन सब में होते हुए 37 विधानसभा क्षेत्रों में जाया जाए। इसमें लगभग 90 कार्यक्रम होंगे। दूसरी ओर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने तंग भरे लहजे में कहा कि मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने खेलों को लेकर की बात कही अनूप ठाकुर ने कहा कि मैं कुछ बातों में बिल्कुल स्पष्ट हूं। स्टेडियम, अकादमी के लिए ज़मीन चाहिए। जहां-जहां ज़मीन मिलेगी वहां-वहां हम खेलों की सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज