Anushka Sen Korean Diaries: ब्लैक बिकिनी पहनकर पूल में मस्ती करती नजर आईं अनुष्का सेन, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

By एकता | May 30, 2022

'बालवीर' फेम अनुष्का सेन टेलीविज़न इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। बाल कलाकार के रूप में टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अनुष्का ने बहुत कम उम्र में अपनी खुद की अलग पहचान बना ली हैं। अभिनेत्री टेलीविज़न के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर 36 से ज्यादा मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अनुष्का अपनी स्टाइलिश तस्वीरों और रील्स से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती है। भारतीय टेलीविज़न इंडस्ट्री में लोकप्रिय होने के बाद अभिनेत्री अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दरअसल, अनुष्का ने दक्षिण कोरिया की एक क्रिएटिव एजेंसी से हाथ मिलाया है और वह जल्द ही कोरियाई शोबिज इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं।

अभिनेत्री इस समय दक्षिण कोरिया में हैं और वह अपनी ट्रिप का जमकर लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपनी ट्रिप की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने कोरियाई दोस्तों के साथ सड़कों पर घूमती, खाना खाती, स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें: SOFIA के सोशल मीडिया अकाउंट पर है बोल्ड कंटेंट की भरमार, दिल को मचला देंगी तस्वीरें


अभिनेत्री अनुष्का सेन की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लेकिन अभिनेत्री की स्विमिंग पूल वाली तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: नजर हटी, दुर्घटना घटी! साइकिल चलाते वक्त पीछे मुड़कर देखना नरगिस फाखरी को पड़ गया महँगा, देखें वीडियो


तस्वीरों में अनुष्का ब्लैक मोनोकिनी बिकिनी पहनें अपनी तीन कोरियाई दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का हॉट अवतार देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। अनुष्का सेन के इस हॉट अवतार पर अबतक एक मिलियन के करीब लोग अपना दिल हार बैठे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के फैसलों की SIT जांच की मांग, याचिकाओं पर अगले हफ्ते सुनवाई पर सहमत हुए CJI

Asian Games में Jyothi Yarraji के DNS होने का विश्लेषण, क्या Fitness Clearance में हुई जल्दबाजी?

Mallikarjun Kharge ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और PM Modi के इस्तीफे की मांग की

Terrorism और Trade वार्ता पर S Jaishankar का बड़ा बयान, US से रिश्तों पर रखी बात