अनुष्का शर्मा 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जमकर बहा रही हैं पसीना,सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

By प्रिया मिश्रा | Mar 11, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी इस फिल्म की घोषणा की थी। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे ग्राउंड में ट्रेनिंग करती नज़र आ रही हैं। बता दें कि चकदा एक्सप्रेस फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। 

इसे भी पढ़ें: आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की थी। कपल ने पिछले साल 2021 में एक बेटी का स्वागत किया था। दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। बेटी के जन्म के बाद यह अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म है। अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी, पीके, बैंड बाजा बारात, सुल्तान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने नेटफ्लिक्स पर फिल्म बुलबुल में काम किया था और यह एक फिल्म बड़ी सफलता थी। उन्होंने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की हिट वेब-सीरीज़ पाताल लोक का भी निर्माण किया।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश