शादी के बाद सुई धागे के साथ नज़र आयीं अनुष्का, फैन्स ने कर डाला ट्रोल

By विदुषी शुक्ला | Jul 27, 2018

मुंबई।  फिल्म सुई धागा के सेट से लीक हुई अनुष्का की तस्वीर अपने आप में ही फिल्म की विशेषता की कहानी कहती है। साधारण सी नीली साड़ी पहने हुए अनुष्का शानदार लग रही हैं और इससे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की उनका रोले बेहद अलग होने वाला है। वेल इस साड़ी में अनुष्का बेहद क्यूट लग रही है।

फैन्स द्वारा अनुष्का का यह लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी अनुष्का और वरुण ने अपनी फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए बताया था की किस तरह यह फिल्म मेक इन इंडिया अभियान से जुडी हुई है। इसके पहले लुक लांच में अनुष्का और वरुण सुई धागे का प्रयोग करके सिलाई करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। ट्वीटर पर वरुण ने सिलाई सीखता हुआ अपना एक विडियो भी पोस्ट किया था और अब फिल्म में अनुष्का का नया लुक फैन्स में उत्साह बढ़ा रहा है।

फैन्स द्वारा ट्रोल हो गयीं अनुष्का अनुष्का के सुई धागा के पहले लुक को लेकर कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल तक कर दिया। एक फैन ने ट्वीट कर के कहा की शादी के बाद यही सब करना पड़ता है। हालाँकि इसे अनुष्का ने भी मजाकिया रूप में लिया है। अनुष्का शर्मा पारी और सुई-धागा जैसे प्रोजेक्ट्स से जुडी हुई हैं, साथ ही उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो भी इसी साल रिलीज़ हो रही है। आशा करते हैं की अनुष्का २०१८ में भी ऐसे ही अपना जलवा बिखेरती रहे।

प्रमुख खबरें

संसद में हंगामा करने को लेकर विपक्ष पर भड़के चिराग पासवान, दे दी यह बड़ी नसीहत

Winter में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से साड़ी स्टाइल करने का इंस्पिरेशन लें, हर कोई करेगा तारीफ

बड़ी कंपनी के सामने केंद्र सरकार कैसे हो जाती है लाचार

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने नाथन लियोन, ग्लेन मैकग्राथ को छोड़ा पीछे