लॉकडाउन में घर के अंदर विराट कोहली पर चीखती दिखाई पड़ी अनुष्का शर्मा, कहा- ऐ कोहली...

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। विराट ने 2017 में अनुष्का के साथ सात फेरे लिए थे। तब से दोनों साथ हैप्पी लाइफ जी रहे हैं। देश में लॉकडाउन है तो विराट अनुष्का से साथ ही अपने आपको घर में आइसोलेट किया हुआ है। विराट और अनुष्का घर के अंदर एंजोय करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

दोनों ने साथ में कई रोमांटिक तस्वीरे भी शेयर की है लेकिन आज जो अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है वो काफी हैरैन करने वाला है। जब इस वीडियो को पहली बार देखा गया तो समझ ही नहीं आया आखिर आनुष्का शर्मा को हो क्या गया है? आखिर वो विराट कोहली से ऐसे क्यों बात कर रही हैं, लेकिन वीडियो में जब विराट को देखा तो समझ आया कि ये तो एक मजाक है।

दरअसल अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो विराट कोहली को कहली है.... ऐ कोहली क्या कर रहा है... ऐ विराट.. चौका मार चौका,, ऐ विराट सुन ना चौका मार, मार चौका.... कुछ इसी तरह विराट के एक फैन ने एक मैच के दौरान बोला था। विराट की पत्नी अनुष्का उसी फैन की एक्टिंग कर रही है वीडियो में। अनुष्का शर्मा ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे। साथ ही लाखों फैंस को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। वो जरूर एक खास तरह के फैंस को मिस कर रहे होंगे इसलिए घर बैठे मैंने खुद इस अनुभव का मौका दिया।' 

इसे भी पढ़ें: रामायण-महाभारत के टेलीकास्ट से दूरदर्शन ने रचा इतिहास, टीवी TRP के सारे रिकॉर्ड टूटे

प्रमुख खबरें

सांसद जी आज भाषण नहीं दिए, लगता है दावत...CM योगी ने रविकिशन पर ली चुटकी

CM बाल-बाल बचे: मंत्री Irfan Ansari का BJP पर बड़ा हमला, हत्या की साजिश का लगाया आरोप

MoRTH New Rules: अब सड़क पर खुले नहीं दौड़ेंगे Tippers और Dumpers, मंत्रालय ने जारी किया कड़ा नोटिफिकेशन

Hebrew University की Research में बड़ा खुलासा: Israel के फूड-एड सिस्टम में भारी असमानता और खामियां