किसी भी देश का रूस के साथ सैन्य अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है: व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण एवं बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का अभ्यास करना उसके लिए चिंताजनक है। व्हाइट हाउस ने रूस में एक से सात सितंबर के बीच होने वाले कई देशों के सैन्य अभ्यास ‘वोस्तोक 2022’ के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। इस सैन्य अभ्यास में भारत और चीन भी हिस्सा ले रहे हैं। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से रूस में होने जा रहा यह पहला बड़े स्तर का अभ्यास है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान नहीं निकाल पाए फिल्म की लागत, 180 करोड़ था बजट

जब पियरे से यह पूछा गया कि क्यों ‘‘भारत पर कोई दबाव नहीं है’’, तो उन्होंने कहा ,‘‘इस बारे में मेरा कहना यही है कि रूस ने बेवजह युद्ध छेड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी देश का उसके साथ अभ्यास करना चिंताजनक है।’’ पत्रकार ने प्रेस सचिव से प्रश्न किया कि क्या अमेरिका ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की या वह किसी प्रकार की योजना बना रहा है, उन्होंने कहा ‘‘मेरे पास इस बारे में बताने लायक कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Abhijeet Dipke की दादी के निधन की खबर पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर दिया जवाब

रुपये में कमजोरी से MCX पर Gold वायदा एक प्रतिशत चढ़ा, सीमित दायरे में कारोबार के आसार

NIT Hamirpur के Media Conclave में बोले प्रो केजी सुरेश, एक्टिविस्ट नहीं फैक्टिविस्ट बनें पत्रकार

1967 के Naxalbari विद्रोह में China की भूमिका पर शांतनु नंदन शर्मा की नई किताब ने उठाए सवाल