आंध्र प्रदेश सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

अमरावती। आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले किए और उनमें से एक को अभी नयी तैनाती नहीं दी है। एक अन्य अधिकारी, जो पिछले कुछ हफ्तों से नयी नियुक्ति का इंतजार कर रहा था, उसे नयी तैनाती दे दी गयी है। इस प्रक्रिया में तीन और जिलों को छह हफ्तों बाद नए पुलिस प्रमुख मिल गए हैं। मुख्य सचिव आदित्य नाथ दास द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के राहुल देव शर्मा को पश्चिमी गोदावरी जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। साल 2013 बैच की ऐश्वर्या रस्तोगी को राजमहेंद्रवरम शहरी पुलिस जिले का एसपी और 2015 बैच की मल्लिका गर्ग को प्रकासम जिले का एसपी नियुक्त किया गया।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब