बिना नाम लिए अपर्णा का अखिलेश पर हमला, जो लोग योगी को मठ भेजने की बात करते थे, उन पर बजेगा लट्ठ

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एक बार फिर से अखिलेश यादव के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव पर बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मठ भेजने की बात करते थे, उन पर लट्ठ बजाने का काम सीएम योगी करेंगे। दरअसल, चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और उनके सहयोगी दल के नेता लगातार 11 मार्च के बाद सीएम योगी को मठ वापस भेजने की बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक मेरे शरीर में जान रहेगी और नसों में खून रहेगा तब तक मैं देश हित के लिए लड़ती रहूंगी। दरअसल, अपर्णा यादव बिधूना के रामलीला मैदान में भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश के लिए सोचते हैं। इसलिए हमने भी देश के लिए ही संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी योगी आदित्यनाथ को मठ भेजने की बात करते थे, उनकी बोलती बंद हो गई है और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा में शामिल होने का उनका मकसद एकमात्र राष्ट्रहित के साथ काम करना और देश के विकास के बारे में सोचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और यहां परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

Delhi High Court का DUSIB को निर्देश, Ramlila मैदान आवंटन के लिए बनाएं पारदर्शी गाइडलाइंस

Rajnath Singh की Czech उप-PM से New Delhi में बैठक, Joint Defence सहयोग को मिली मंजूरी

Chhatrapati Sambhajinagar में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या की, खुद थाने जाकर किया सरेंडर