SCO summit 2022 | उज्बेकिस्तान में होगी नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात, रूस -भारत की नजदीकियों से अमेरिका को एतराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह उज्बेकिस्तान में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे और रणनीतिक स्थायित्व, एशिया प्रशांत क्षेत्र की स्थिति तथा संयुक्त राष्ट्र और जी-20 के सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। क्रेमलिन की ओर से यह जानकारी दी गई। पुतिन और मोदी उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15-16 सितंबर के बीच आयोजित होने वाली, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 22वीं राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, हिंदी की सरलता, संवेदनशीलता हमेशा लोगों को आकर्षित करती है

इस बीच, टीएएसएस की खबर के मुताबिक रूस और भारत के बीच व्यापार 2022 की पहली छमाही में बढ़कर 11.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। खबर में कहा गया कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापार में पिछले साल के मुकाबले 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। समरकंद में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मोदी की संभावित मुलाकात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने बुधवार को कहा कि मोदी से मुलाकात की शरीफ की कोई योजना नहीं है हालांकि, शिष्टाचार भेंट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रमुख खबरें

Delhi Protest: पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गईं

Delhi Metro Stations Security | जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, 4 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात, CJP के आरोप और 9 FIR दर्ज

Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी होती है सकारात्मक ऊर्जा एवं सौभाग्य का प्रतीक

Crude Oil Price Impact | कच्चे तेल में उछाल और केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख से सोने-चांदी पर बना रहेगा दबाव: विश्लेषक