UP में अपना दल ने किया कांग्रेस से गठबंधन, दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में अपना दल के साथ गठबंधन किया है और उसे दो सीटें पीलीभीत और गोंडा दी हैं। अपना दल हालांकि फूलपुर की सीट की मांग भी कर रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अपना दल (एस) के भाजपा के साथ तालमेल के एक दिन बाद उनकी मां कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले अपना दल ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल का आरोप, पुलवामा हमले के समय फोटो खिंचवा रहे थे PM मोदी

अपना दल की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा, यह स्पष्ट है कि गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस ने हमें दो सीटें दी हैं, हालांकि हम फूलपुर की सीट की भी मांग रहे हैं। बातचीत चल रही है। इससे पहले अपना दल प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने कहा कि फूलपुर सीट की मांग की जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र हमारी पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल की कर्मस्थली रहा है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कृष्णा पटेल वाला अपना दल ही सोनेलाल पटेल द्वारा गठित मूल पार्टी है और उसे पटेल एवं दूसरे पिछड़े वर्गों का समर्थन हासिल है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन