उप्र: अपना दल- सोनेलाल के भी एक विधायक ने छोड़ी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)| उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों के बाद अब उसके सहयोगी अपना दल- सोनेलाल के भी एक विधायक ने बृहस्पतिवार को पार्टी छोड़ दी।

सिंह ने बताया कि आज शाम लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। सिंह के शोहरतगढ़ सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी तथा पार्टी के पांच अन्य विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

अपना दल-सोनेलाल ने वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था। उसने 12 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी।

प्रमुख खबरें

LPG Cylinder Price Update: Delhi-Kolkata में ₹200 से ज्यादा की कटौती, OMCs ने दी कारोबारियों को बड़ी सौगात

PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर FIR के बाद Meta India ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जांच में कर रहे सहयोग

Kulgam Terror Attack: छत्तीसगढ़ के दूसरे घायल मजदूर की भी मौत, LG Manoj Sinha ने दिए आतंकियों को मिटाने के सख्त निर्देश

Telangana Voter List Revision: चुनाव आयोग ने बढ़ाई समय-सीमा, 19 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट