कोरोना पर सपा सांसदों का बेतुका बयान, फिर मस्जिदों से हुआ ऐलान... टीका लगवा लो भाईजान

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2021

21वीं सदी में लोगों को वैक्सीन दिलवाने के लिए मस्जिदों का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, देश के कई हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कोरोना वैक्सीन से दूरी बना रहे हैं। सत्ता में बैठे कुछ लोग कभी कोरोना को शरीयत से जोड़ रहे हैं तो कभी अल्लाह की देन उसको बता रहे हैं। इसके बाद लोगों को इस भ्रम जाल से निकालने के लिए मस्जिदों से अजान के साथ वैक्सीनेशन की अपील भी की जा रही है।  

कोरोना वैक्सीनेशन पर पत्रकारों के सवाल पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले कि बगैर वैक्सीन के वे अल्लाह की हिफाजत में हैं।  मेरी जिंदगी और मौत किसी के बस में नहीं। मुरादाबाद से सपा सासंद डॉ एसटी हसन का कहना है कि पिछले सात सालों में बीजेपी ने देश के साथ नाइंसाफियां की हैं, यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में दो बड़े तूफान आ गए और कोरोना महामारी की वजह से हाजारों लोगों की जान चली गई है। येसब बीजेपी की नाइंसाफियों की निशानी है और शरीयत के साथ छेड़छाड़ का नतीजा। ये वो सियासतदां हैं जिनपर देश की आवाम को सही-गलत की जानकारी देने की जिम्मेदारी है। इनसे लोगों को जागरुक करने की उम्मीद की जाती है। मगर कोरोना काल में जो बेतुकी बयानबाजी ये कर रहे हैं उससे लोगों के मन में कितने भ्रम भर रहे हैं इसका इल्म शायद इन लोगों को भी नहीं होगा।  

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन की वेस्टेज पर बोले राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री, फ्री वैक्सीनेशन की मांग से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की स्टोरी कराया जा रहा

मस्जिदों से वैक्सीनेशन की अपील

मस्जिद के इमाम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। जुमे के दिन आज मस्जिद से नमाज़ियों से वैक्सीन लगाने की अपील की गई। ईमाम और मौलाना जाहिद रज़ा कादिरी ने मस्जिद पंजाबियां में जुमे की नमाज़ से पहले लोगों से वैक्सीन को लेकर फैलाये गए अफवाहों पर ध्यान न देने और वैक्सीन लगाने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल में कोरोना के 314 नये मामले, तीन और लोगों की मौत

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर