भोपाल जिला प्रशासन की अपील तेज ध्वनि के पटाखे न जलाने जलाए

By दिनेश शुक्ल | Nov 13, 2020

भोपाल। दीपावली के अवसर पर भोपाल जिला प्रशासन ने लोगों ने तेज ध्वनि के पटाखे न जलाने की अपील की है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित ध्वनि स्तर के पटाखों का ही उपयोग निर्धारित समय में व सीमित मात्रा में करें एवं पटाखों को जलाने के पश्चात उत्पन्न कचरे को घरेलू कचरे के साथ न रखें। उन्होंने कहा कि सभी जीवों के हित में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण हेतु आम नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है। लवानिया ने इस संबंध में जिले के समस्त नगरीय निकायों को भी निर्देश दिये हैं कि पटाखों से उत्पन्न कचरे को पृथक से संग्रहित करके उसका सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करें। पटाखों के जलाने से उत्पन्न कचरे से प्राकृतिक जल स्त्रोत/पेयजल स्त्रोत प्रदूषित होने की आशंका रहती है, क्योंकि विस्फोटक सामग्री खतरनाक रसायनों से निर्मित होती है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!