By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026
गौरतलब है कि एप्पल के iPhone में मिलने वाला AirDrop फीचर बड़ी-बड़ी फाइल्स शेयर करना आसान बना देता है। इसकी मदद से यूजर्स फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइल्स को कुछ ही मिनटों में किसी भी दूसरे iPhone, iPad या Mac पर सेंड कर सकते हैं।
सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको मोबाइल डेटा ऑन रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी और न ही WiFi कनेक्शन की जरुरत होगी। आइए आपको बताते हैं कि AirDrop इतनी तेजी से फाइल्स कैसे ट्रांसफर करता है?
असल में AirDrop के इतनी तेजी से काम करने के पीछे एप्पल की खास वायरलेस टेक्नोलॉजी है। इसमें न केवल ब्लूटूथ का इस्तेमाल करता है और बल्कि ये टेक्नोलॉजी WiFi का भी इस्तेमाल करती है। दोनों टेक्नोलॉजी मिलकर फाइल ट्रांसफर प्रोसेस को आसान और फास्ट बनाती है। आइए आपको बताते हैं AirDrop कैसे कार्य करता है।
कैसे काम करता है AirDrop?
आसान भाषा में बताएं, तो जब आप अपने iPhone में AirDrop को ऑन करते हैं, तो सबसे पहले ये ब्लूटूथ की हेल्प से आसपास मौजूद एप्पल डिवाइस को सर्च कर सकते हैं। वहीं, ब्लूटूथ का काम दोनों डिवाइस के बीच कनेक्शन सेट करने का और एक-दूसरे की पहचान करने से हेल्प करने का होता है।
जब फाइल ट्रांसफर किया जाए, तो AirDrop Wi-Fi का यूज करता है। ये Wi-Fi Direct जैसी पीयर-टू-पीयर वायरलेस टेक्नोलॉजी के जरिए दोनों डिवाइस के बीच डायरेक्ट कनेक्शन बना लेता है। इस तरह से फाइल को किसी इंटरनेट सर्वर पर अपलोड किए बिना और डेटा सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर आसानी से चला जाता है।
इंटरनेट के बिना हो जाती है फाइल शेयरिंग
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे आप फाइल ट्रांसफर बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या किसी बाहरी Wi-Fi राउटर के बिना भी कर सकते हैं। इस तकनीक में दोनों डिवाइस के बीच सीधा वायरलेस कनेक्शन बन जाता है। अब आप बिना इंटरनेट के फाइल को आसानी से शेयर कर सकते हैं।