Apple ने Donald Trump की भी नहीं सूनी, भारत में किया बड़ा निवेश

By रितिका कमठान | May 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले ही एप्पल को नसीहत दी थी कि भारत में वो निवेश ना करे। डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को साफ तौर पर जाहिर किया था कि वो नहीं चाहते कि कंपनी भारत में किसी तरह का निवेश करे। हालांकि ट्रंप की इच्छा के विरुद्ध कंपनी भारत में अपना बड़ा कदम उठाने जा रही है।

दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने ये निवेश ऐसे समय में किया है जब चीन में अपने कारोबार को भारत में शिफ्ट करने की तैयारी में है। एप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन तेजी के साथ बढ़ाना चाहती है। इससे पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक ने ऐलान किया था कि अमेरिका मं जून क्वार्टर में बिकने वाले अधिकतर आईफोन भारत में निर्मित होंगे।

वहीं अब टैरिफ अनिश्चितता को देखते हुए चीन में बने फोन ही दुनिया में भेजे जाएंगे जहां उन्हें बेचा जाएगा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान फॉक्सकॉन की भारत से दोगुणी आय हुई है जो लगभग 20 बिलियन डॉलर के आसपास है। इस आय का मुख्य रूप से हिस्सा आईफोन प्रोडक्शन के तौर पर आया है। एसएंडपी ग्लोबल की मानें तो एप्पल ने वर्ष 2024 में अमेरिकी बाजार में कुल 759 लाख फोन बेचे है।

बता दें कि एप्पल ने मार्च के महीने में ही 31 लाख फोन भारत से निर्यात किए है। निर्यात को बढ़ाने के लिए कंपनी को अपना प्रोडक्शन बढ़ाना होगा। इसके अलावा कंपनी दूसरे यूनिट से प्रोडक्शन भी कर सकती है। सरकार की मानें तो एप्पल का दुनिया भर में जितना उत्पादन होता है उसका 15 फीसदी उत्पादन भारत में होता है। एप्पल वित्तीय वर्ष में इस उत्पादन को बढ़ाकर 6 करोड़ तक पहुंचाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

4 राज्यों में Congress शून्य पर ढेर, Karnataka की सभी 4 सीटें जीतकर मजबूत हुआ BJP-JD(S) गठबंधन

भारत में Stroke का खतरा घटाने के लिए तंबाकू की लत छुड़ाना जरूरी, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Karwa Chauth 2026: पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों का पर्व है करवा चौथ

केक काटने के वायरल वीडियो पर ट्रोलिंग को लेकर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- जेनिफर और मैं तो इस पर खूब हंसे