पिछले साल की तुलना में अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

वाशिंगटन। अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात पिछले साल की तुलना में 16 गुना बढ़ा है। भारत के अमेरिकी उत्पादों पर 2019 में लगाए गए 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक शुल्क को हटाने का फैसला करने के बाद यह निर्यात बढ़ा है। वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। सांसद मारिया केंटवेल ने सिएटल में पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शुल्क हटाए जाने के बाद इस फसल सीजन में कारोबार सामान्य हुआ। वाशिंगटन राज्य सेब आयोग के अनुसार, वाशिंगटन के उत्पादकों ने इस सीजन में करीब 1,190,000 40 पौंड सेब की पेटियां भारत भेजी हैं। अब तक वाशिंगटन से भारत में सेब की कुल बिक्री करीब 1.95 करोड़ अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि उत्पादकों ने शिपिंग सीजन केवल आधा ही पूरा किया है। 2022-23 सीजन में कुल 73,000 40 पाउंड बक्से भेजे गए और बिक्री 13 लाख अमेरिकी डॉलर रही थी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि