हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही एपल : चीनी सरकारी मीडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

बीजिंग। चीन के सरकारी मीडिया ने एपल पर हांगकांग में प्रदर्शनकारियों की मदद करने का बुधवार को आरोप लगाया। चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली में प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि एपल के स्टोर पर उपलब्ध परिवहन संबंधित एक एप की मदद से प्रदर्शनकारी हांगकांग में पुलिस की पहचान कर रहे हैं।

आलेख में कहा गया, ‘‘एप को एपल की मंजूरी मिलने से निश्चित तौर पर प्रदर्शनकारियों को मदद मिल रही है। इसका क्या यह मतलब है कि एपल का इरादा प्रदर्शनकारियों को मजबूत बनाने का है? परिवहन से संबंधित यह एप महज एक नमूना भर है।’’

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ व्यापार समझौते की अच्छी संभावना: डोनाल्ड ट्रंप

इसमें कहा गया, ‘‘हांगकांग में जारी प्रदर्शन में कोई भी एपल को घसीटना नहीं चाहता है। लेकिन लोगों के पास यह राय बनाने के आधार उपलब्ध हैं कि एपल कारोबार के साथ राजनीति कर रही है और अवैध गतिविधियों में भी संलिप्त है। एपल को इस तरह की गतिविधियों के परिणाम के बारे में सोचना चाहिये।’’

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला