Apple में Tim Cook युग का अंत, 3600 अरब डॉलर की कंपनी अब संभालेंगे John Ternus

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2026

 एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है और उनके बाद कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस यह जिम्मेदारी निभाएंगे। स्टीव जॉब्स के बाद यह जिम्मेदारी संभालने वाले टिम कुक का सीईओ के रूप में लगभग 15 साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा। उनके कार्यकाल में आईफोन की बढ़ती मांग के कारण कंपनी का बाजार मूल्य 3,600 अरब डॉलर से भी अधिक पहुंच गया।

भले ही टिम कुक इस धारणा को कभी दूर नहीं कर पाए कि उनमें जॉब्स जैसी दूरदृष्टि का अभाव है लेकिन फिर भी उन्होंने आईफोन की लोकप्रियता और जॉब्स की अन्य क्रांतिकारी उपलब्धियों का लाभ उठाकर एप्पल को उन ऊंचाइयों तक पहुंचाया जो 1990 के दशक के मध्य में दिवालिया होने की कगार पर खड़ी कंपनी के लिए अकल्पनीय लगती थी।

प्रमुख खबरें

घर पर बनाएं Restaurant Style Soya Tandoori Malai, नोट करें आसान Recipe

डिजिटल रुपया क्या है? यह यूपीआई से कैसे अलग है? इसे बिना इंटरनेट के चलाने के लिए आरबीआई क्या तैयारी कर रही है?

INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा

Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार