विपक्षी नेताओं के फोन हैंकिंग पर Apple का आया बयान, कहा- राज्य प्रायोजित खतरे की सूचना नहीं देते

By अंकित सिंह | Oct 31, 2023

मंगलवार की सुबह, सांसद महुआ मोइत्रा, शशि थरूर, प्रियंका चतुर्वेदी और असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया कि उन्हें अपने iPhone हैंडसेट पर आधिकारिक सूचनाएं मिली हैं, जिसमें बताया गया है कि "राज्य-प्रायोजित हमलावर" उनके उपकरणों को निशाना बना सकते हैं। इसको लेकर एप्पल का बयान सामने आया है। एप्पल ने कहा कि खतरे की चेतावनी के लिए किसी विशिष्ट राज्य-प्रायोजित हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। राज्य-प्रायोजित हमलावर बहुत अच्छी तरह से वित्त पोषित और परिष्कृत हैं, और उनके हमले समय के साथ विकसित होते हैं। ऐसे हमलों का पता लगाना खतरे के खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है जो अक्सर अपूर्ण और अपूर्ण होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कौन कर रहा बड़े नेताओं के फोन हैक? हैकिंग की कोशिश पर Apple अलर्ट, विपक्षी नेताओं ने सरकार पर लगाया आरोप

टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने कई भारतीय विपक्षी नेताओं और कम से कम दो पत्रकारों को अलर्ट संदेश जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि उनके आईफ़ोन को "राज्य-प्रायोजित हमलावरों" द्वारा निशाना बनाया गया है। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस नेता शशि थरूर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें धमकी का नोटिफिकेशन मिला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा को भी अलर्ट मिला।

प्रमुख खबरें

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal का गंभीर आरोप- Judge के बच्चों को केस देते हैं CBI के वकील, मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

MSU Student Vulgar Dance Video | कैंपस में संस्कार के नाम पर अश्लील डांस? वडोदरा में बॉलीवुड गाने पर छात्रा की परफॉर्मेंस ने मचाया बवाल, अब आंसुओं के साथ मांगी माफी!

Summer Tanning की छुट्टी! रसोई की चीजों से घर पर करें Pedicure, मिलेगा Instant Glow