भारत में शुरू हुआ iPhone 14 का प्रोडक्शन, क्या कम हो जाएंगे दाम? यहां जानिए

By निधि अविनाश | Aug 23, 2022

एप्पल कंपनी इस साल 4 नए आईफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये फोन है आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स (iPhone 14, iPhone 14 Max,  iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max)। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, यह सितंबर में होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.1-इंच स्क्रीन वाले दो डिवाइस और 6.7-इंच मॉडल वाले दो डिवाइस इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।

मेड इन इंडिया आईफोन 14

इसके अलावा ब्लूमबर्ग न्यूज ने मंगलवार को बताया कि एप्पल ने भारत में आईफोन 14 का निर्माण शुरू करने की योजना बनाई है। कपंनी ने ये फैसला अमेरिका और चीन के बढ़ते तनाव के कारण लिया है। कंपनी के मुताबिक, चीन में प्रोडक्ट के लॉन्च होने के 2 महीने बाद ही आईफोन 14 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस समय कंपनी भारत में इसकी मैनुफैक्चरिंग के लिए सप्लायर्स के साथ काम कर रही है।

कंपनी ने कहा कि आईफोन के लॉन्च में लगभग 6 से 9 महीने लग जाते है और इसी को देखते हुए इसके प्रोडक्शन में तेजी लाने का भी काम होगा। अमेरिका के अलावा भारत में बी एप्पल की डिमांड काफी ज्यादा है। कंपनी ने सबसे पहले चीन में अपने नए आईफोन को बनाना शुरू किया था लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है। एनलिस्ट Ming-Chi Kuo ने अपने एक ट्वीट के जरिए बताया कि कपंनी इस बार आईफोन 14 के लिए मेड इन इंडिया का मॉडल प्रोडक्शन शुरू करेगी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra