UPSC CMS 2025 के लिए शुरू हुआ आवेदन प्रोसेस, यहां देखें भर्ती से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | May 06, 2025

हाल ही में UPSC ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज 2025 नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन के लिए यूपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन शुरूकर दिया है। बता दें कि इस साल आयोग ने 705 पदों पर एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो यूपीएससी सीएमएस 2025 की परीक्षा देना चाहते हैं, वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाना होगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

वैकेंसी

सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी ADMO (भारतीय रेलवे) - 450 पद

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO ग्रेड II (नई दिल्ली नगर परिषद) NDMS - 09 पद

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO (दिल्ली नगर निगम) - 20 पद

कुल पदों की संख्या - 705

इसे भी पढ़ें: BPSC Jobs 2025: बिहार में इंजीनियरों के लिए सहायक अभियंता के पदों पर निकली भर्ती, 28 मई तक करें आवेदन

क्वालिफिकेशन

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं जो कैंडिडेट्स एमबीबीएस फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे हैं, वह भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 साल तक होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी और ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस - 200 रुपए

एससी/एसटी/पीएच/महिला - नि:शुल्क

सिलेक्शन

रिटन एग्जाम

सैलरी 

15,600-39,100+GP 5400 रुपए

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

फिर upsc cms 2025 के एप्लिकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।

अब होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद मेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करें।

फिर सभी जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

Scholarship News and Update in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

IPL 2026 Points Table: हार के बाद भी पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, तीसरे स्थान पर राजस्थान, पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

Great Nicobar Project: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ये विकास नहीं, विनाश है

Diamond Harbour में EVM पर BJP बटन पर टेप, Election Commission का बड़ा Action, पुनर्मतदान का आदेश

Mercury Transit in Aries: बुध का महागोचर, सिंह-कन्या समेत 4 राशियों वाले हो जाएं सावधान!