लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 19, 2025

सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे बाल होते हैं। इस मौसम में हेयर्स रुखे और बेजान नजर आते हैं। ठंडी हवा, नमी की कमी और धूल-प्रदूषण के कारण न केवल हमारी सेहत को बल्कि स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचता है। अक्सर लोग बालों के लिए महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर का यूज करते हैं, लेकिन फिर भी बालों में कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में खूबसूरत लंबे, घने और मजबूत बालों के लिए दादी-नानी का घरेलू नुस्खा ही काम आता है। अब आप नारियल तेल और प्याज का रस के साथ है इस भरोसेमंद नुस्खे को जरुर ट्राई करें।

आखिर क्यों जरुरी है प्याज का रस और नारियल का तेल

गौरतलब है कि प्याज के रस में सल्फर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। वहीं बाल भी जल्दी बढ़ते हैं। नारियल तेल की बात करें, तो यह स्कैल्प में आसानी से अंदर पहुंचकर स्कैल्प को हाइड्रेट करता है। इससे ड्राइनेस भी कम होती है। वहीं बालों का टूटना भी कम होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं और डैंड्रफ जैसी समस्या को राहत मिलती है।

कैसे बालों में ट्राई करें?

- सबसे पहले आप दो चम्मच प्याज का रस लें।

- अब इसमें दो चम्मच नारियल का तेल मिला लें ( यदि आपको प्याज की गंध पसंद नहीं है, तो इसमें दो से तीन बूंद लैवेंडर ऑयल, रोजमेरी या टी ट्री ऑयल मिला सकते हैं)।

- इसके बाद इसमें उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें।

- 30 मिनट बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

- सबसे पहले आप पैच टेस्ट जरुर लें।

- इसके साथ ही मिक्सचर को स्कैल्प के छोटे हिस्से पर लगाएं और 30 मिनट तक देखें।

- खुजली, जलन या सूजन जैसी कोई परेशानी हो, तो इस्तेमाल न करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें

Super League विवाद खत्म! Real Madrid ने UEFA से मिलाया हाथ, European Football में नया दौर

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल