Naturally Pink Lips: काले होंठों को गुलाबी करने के लिए लगाएं ये सस्ता तेल, कुछ दिनों में हो जाएंगे पिंक लिप्स

By अनन्या मिश्रा | Aug 21, 2023

आपने अक्सर लोगों को अपने बालों और स्किन पर अरंडी का तेल अप्लाई करते देखा होगा। कुछ लोग इसका सेवन करते हैं। क्योंकि इससे कई सेहत संबंधी फायदे मिलते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर अरंडी पोषक तत्वों के साथ कई गुणों से भूरपूर होता है। इसमें ओमेगा-6 और 9 जैसे हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ई की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अरंडी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Coriander for Skin: आपकी स्किन को ब्यूटीफुल बनाएगा धनिया, ऐसे करें इस्तेमाल

होंठों पर ऐसे लगाएं अरंडी का तेल

होंठों पर अरंडी का तेल अप्लाई करने से पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।

इससे होंठों की डेड स्किन साफ होती है।

होंठों पर अरंडी का तेल लगाने से ड्राईनेस दूर होती है।

इसको अप्लाई करने से होंठ नैचुरली पिंक होते हैं। साथ ही होंठ हाइड्रेट भी होते हैं।

कटे-फटे होंठों से छुटकारा मिलता है।

इस तेल को लगाने से काले-चपटे होंठों की समस्या भी दूर होती है।

अरंडी के तेल को रोजाना अप्लाई करने से होंठ नैचुरली पिंक होने लगते हैं।

ऐसे लगाएं कैस्टर ऑयल

होंठों को स्वस्थ और नैचुरली गुलाबी रखने के लिए आप अरंडी के तेल को सीधे तौर पर भी अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप अरंडी के तेल की 1-2 बूंद ले लें। फिर होंठों पर 1-2 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप रोजाना बाहर जाने से पहले और रात में सोने से पहले इस तेल को अप्लाई कर सकती हैं। आप चाहें तो अरंडी के तेल से बने लिप बाम मार्केट से भी खरीद सकते हैं। या इसे घर पर भी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

अरंडी के तेल से लिप बाम बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के पहले एक पैन में शिया बटर का एक छोटा टुकड़ा डालना है। अब इसे गर्म करके पिघला लें। फिर गैस बंद कर दें और उसमें 1-1 चम्मच अरंडी का तेल, कोई एक अन्य तेल और शहद डालकर मिक्स कर लें। इस आसान तरीके से आपका लिप बाम तैयार है। इसे रोजाना होंठों पर लगाने से होंठ नैचुरली गुलाबी हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह