Roop Chaudas 2025: इस रूप चौदस अपनाएं यह चमत्कारी फेस पैक, घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा निखार!

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 19, 2025

दिवाली त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस पर्व के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से जाना जाता है। छोटी दीपावली को रूप चौदस मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने रुप-श्रृंगार को निखारती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि पुराने समय में जब महिलाएं घर की साफ-सफाई करके थक जाती हैं। जिसके बाद उनका चेहरा फीका पड़ जाता है। इसलिए दिवाली से एक दिन पहले रूप चौदस पर उबटन लगाकर स्नान किया जाता है। इससे शरीर साफ होता है और बॉडी की थकान भी दूर होती है। आप भी इस फेस को घर पर आसानी से बनाकर स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।


इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने के लिए सामान

 

- 2 चम्मच चिरौंजी

- 2 चम्मच बादाम का पाउडर

- फ्लेक्स सीड जेल

- शहद

- केसर के कुछ धागे

- दूध


फेस पैक कैसे बनाएं


- इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप चिरौंजी को लेकर मिक्सी में पीस लें।


- अब इसमें बादाम का पाउडर डाल दें । इसके बाद इसमें केसर के धागे, फ्लेक्स सीड जेल और थोड़ा सा हनी भी मिक्स कर सकते हैं। फिर इन सारी चीजों को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।


-  अब इसमें शहद, केसर के रेशे और दूध डालकर तैयार करें। यह लीजिए बन गया आपका फेस पैक।


फेस पैक को लगाने का तरीका


सबसे पहले आप चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद फेस पैक को लगाएं। इस चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रब करते हुए मसाज करें फिर साधा पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। यह आपके चेहरे को इंस्टेंट यूथफुल ग्लो देगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Middle East में महासंग्राम! Tehran पर इजरायली हमले के बाद भारत ने जारी की एडवायजरी, नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह

सरेंडर करो, या मरो... Iran पर अटैक के बाद ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम

ट्रंप ने छेड़ा अब ईरान का वॉर शुरू, UAE-बहरीन-कुवैत के अमेरिकी बेस को दहलाया

Ranji Trophy Final: दिग्गज Karnataka को पछाड़ Jammu-Kashmir बना नया चैंपियन, रचा इतिहास