Hair Care Tips: जड़ी-बूटियों से बना ये घोल लगाने से 6 महीने तक काले रहेंगे बाल, असर देख आप भी रह जाएंगे हैरान

By अनन्या मिश्रा | Dec 14, 2024

हम में से कई लोग सफेद बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए डाई या फिर केमिकल वाली मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। आजकल बालों का सफेद होना आम समस्या है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप सफेद बालों पर केमिकल घिस-घिसकर इन्हें बेजान कर दें। बालों की हेल्थ को बनाए रखने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाने से आपके सफेद बाल नेचुरली काले हो जाएंगे और इसका असर 6 महीने तक बना रहेगा।

एक्सपर्ट से जानिए कमाल का नुस्खा

एक्सपर्ट के मुताबिक इस नुस्खे को अपनाने से 6 महीने तक आपके बाल नेचुरल काले रहेंगे। वहीं ये मेहंदी आपके बालों पर 6 महीने तक टिकी रहेगी। तो आइए जानते हैं कि बालों को काला करने वाले इस घोल को तैयार करने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए होगी।

इन चीजों की होगी जरूरत

चाय पत्ती- 2 चम्मच

मेहंदी पाउडर- 100 ग्राम

खाने वाला चूना- 1/4 चम्मच

मुर्दा सिंगी- 1/4 चम्मच

सरसों का तेल- जरूरत अनुसार​

नोट- मुर्दा सिंगी आपको पंसारी की दुकान में आसानी से मिल जाएगा।

ऐसे तैयार करें लेप

एक बाउल में 2 चम्मच पिसी हुई चायपत्ती लें और इसमें खाने वाला चूना, मुर्दा सिंगी और 100 ग्राम मेहंदी पाउडर मिलाएं।

अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें और घोल बनाने लायक जरूरत के मुताबिक सरसों का तेल मिलाएं।

यह घोल ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। वरना यह बालों पर अधिक देर तक टिक नहीं पाएगा या फिर बालों में चिपक जाएगा।

इसको लगाने के 20 मिनट बाद बाल धो लें।

इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आप पाएंगे कि आपका एक-एक बाल काला हो गया है और यह बालों को भी हेल्दी बनाता है।

डाई भी होगी फेल

एक्सपर्ट की मानें, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल करने के बाद आप मार्केट में मिलने वाली केमिकल वाली मेहंदी को भूल जाएंगे। आप देखेंगे कि इसका इस्तेमाल करने से आपके बालों में नेचुरल शाइन आएगी।

जानिए क्या होती है मुर्दा सिंगी

बता दें कि मुर्दा सिंघी पत्थर की तरह दिखने वाली जड़ी-बूटी है। जो ब्यूटी के लिए इस्तेमाल की जाती है और यह बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मुर्दा सिंघी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स बालों के पोषण की कमी को दूर कर उन्हें मजबूती देते हैं। साथ ही यह एक्ने, डार्क स्पॉट, पिंपल्स, एक्जिमा और सूजन जैसी कई त्वचा संबंधी समस्या को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत