जल संसाधन विभाग में 33 नए चेहरों को नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले - ईमानदारी और समर्पण से करें काम

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 03, 2025

सिंचाई भवन, पटना स्थित जल संसाधन विभाग के सभागार में आज आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने एक नवनियुक्त सहायक अभियंता तथा अनुकम्पा के आधार पर चयनित 32 कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद अपर सचिव श्री के. डी. प्रौज्वल ने सभी अधिकारियों एवं नवनियुक्त कर्मियों का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु मतदाता सूची, चुनाव आयोग ने एसआईआर पर जताई चिंता, कहा - डीएमके ने खुद सक्रिय रहकर की गलती

इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने भी नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उन सभी के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 32 साथियों के असामयिक निधन के बाद आज उनके परिजनों को जो अवसर मिला है, वह बड़ी जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूर्ण निष्ठा से विभाग की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके स्थान पर आप आए हैं, उनकी जिम्मेदारी और उनकी स्मृति को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाना आप सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) श्री वरुण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) श्री ब्रजेश मोहन, संयुक्त सचिव श्री अजय कुमार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan मैच से पहले Handshake विवाद पर बोलीं Harmanpreet Kaur, फोकस सिर्फ क्रिकेट पर

अमेरिकी AI बैन का भारत में असर, देसी Sarvam AI पर HCL Tech लगा सकती है बड़ा दांव।

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign

Vinicius Jr. के शानदार गोल ने बचाई Brazil की लाज, Morocco के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला