ओमीक्रोन के कारण जनवरी में नियुक्ति की मांग स्थिर रहीः रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2022

मुंबई|  देश में नियुक्ति संबंधी मांग जनवरी, 2022 में इससे पिछले महीने की तुलना में एक प्रतिशत घटकर लगभग सपाट रही। नियुक्ति की मांग में कमी कोरोना वायरस के नए स्वरुप ओमीक्रोन की वजह से भारतीय नियोक्ताओं के सतर्क दृष्टिकोण को दर्शाती है।

इसके अलावा यात्रा और पर्यटन में भी आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई जबकि घरेलू उपकरण क्षेत्र में इस दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट हुई। इस रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 के दौरान कृषि क्षेत्र में नियुक्ति संबंधी मांग पांच और बीएफएसआई क्षेत्र में चार प्रतिशत बढ़ गई।

इसके अलावा शिक्षा, दूरसंचार/आईएसपी समेत स्वास्थ्य सेवा, बायोटेक, जीवन विज्ञान और दवा क्षेत्र में दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 के दौरान नियुक्ति की मांग में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई।

प्रमुख खबरें

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut