भावनाओं की सराहना...Trump ने दोस्त बताया, मोदी का ये जवाब आया

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2025

ट्रंप के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पोस्ट सामने आया। पीएम मोदी ने लिका कि ट्रंप का तहेदिल से धन्यवाद। भारत और अमेरिका में वैश्विक साझेदारी है। एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मोदी ने कहा, हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनकी सकारात्मक राय की गहराई से सराहना करते हैं और उसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका के बीच बहुत सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। 

इसे भी पढ़ें: सब बर्बाद करके रख दिया...घर पर FBI के छापे के बाद भी नहीं रुक रहे पूर्व NSA, ट्रंप का नाम लेकर भारत से रिश्ते बिगाड़ने पर खूब सुनाया

 ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीदेगा और मैंने उन्हें यह बता दिया है। हमने भारत पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाया है, 50 प्रतिशत शुल्क, बहुत ज्यादा शुल्क। मेरे (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी से बहुत अच्छे रिश्ते हैं, वह बहुत अच्छे हैं। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे। इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। ईश्वर करे कि उनका भविष्य दीर्घकालिक और समृद्ध हो।

प्रमुख खबरें

FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ Goldy Brar, 10 लाख डॉलर का इनाम रखा

Donald Trump ने शी चिनफिंग को US Weapons बेचने की पेशकश के दावे का किया खंडन

Asian Games Squash: भारतीय महिला टीम ने Iran को 3-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Virat Kohli ने 15,000 ODI रन के बाद कहा: टीम की जीत प्राथमिकता, रिकॉर्ड नहीं