DGCI ने Zydus की दवा Virafin के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021

नयी दिल्ली। भारत के औषधि नियंत्रण महानिदेशक (डीजीसीआई) ने कोविड-19 के मध्यम लक्षण वाले मरीजों के उपचार के लिये जाइडस कैडिला की वीराफिन के सीमित उपयोग की आपात स्वीकृति दे दी। जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि वीराफिन एक पैगाइलेटेड इंटरफेरोन अल्फा-2बी (पेगआईएफएन) है जिसे संक्रमण की शुरुआत वाले रोगियों को त्वचा के नीचे इंजेक्शन के तौर पर दिया गया तो वे अपेक्षाकृत जल्दी ठीक हो गए।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी में सभी अंतरिम आदेश 31 मई तक बढ़ाए गए

जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग शोध सहायता परिषद (बीआईआरएसी) की अध्यक्ष रेणु स्वरूप ने कहा, “सरकार कोविड-19 महामारी के खिलाफ उपचार की रणनीतियों और दखल की दिशा में काम करने के लिये देश के उद्योगों की हर संभव सहायता के लिये प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि वीराफिन को दी गई आपात मंजूरी इस दिशा में एक अन्य पड़ाव है और चिकित्सा सुविधा प्रदाताओं के लिये वरदान है।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।