Defense sector में प्रस्तावों को मंजूरी ‘आत्मनिर्भरता को बढ़ावा’ : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में 70,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी देने को शुक्रवार को ‘‘आत्मनिर्भरता को बढ़ावा’’ देने की दिशा में उठाया गया एक कदम बताते हुए कहा कि यह भारतीय प्रतिभा में विश्वास की पुन: पुष्टि करता है। गौरतलब है कि भारत ने स्वदेश में विकसित 70,584 करोड़ रुपये के सैन्य साजो-सामान की खरीद को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी थी, जिससे घरेलू रक्षा विनिर्माण को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें: 40 मिलियन भारतीय अब डिजिटल रूप से साक्षर हैं, स्मृति ईरानी का 'न्यू इंडिया' पर आया बयान

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से मतुआ महा मेला में शिरकत करने की अपील की। पश्चिम बंगाल के ठाकुरबाड़ी के श्रीधाम ठाकुरनगर में 19 से 25 मार्च तक मतुआ महा मेला का आयोजन किया जाएगा। मोदी ने कहा, “मतुआ महा मेला 2023 एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो मतुआ समुदाय की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करता है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में मेले में आने का आग्रह करता हूं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “मानव जाति दया और सेवा का मार्ग दिखाने के लिए श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की हमेशा ऋणी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन