वक्फ विधेयक को मंजूरी मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का नतीजा: मुख्यमंत्री यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक के पारित होने की सराहना की और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों, खासकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उनके संकल्प का नतीजा है।

यादव ने एक बयान में कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा और मुस्लिम समुदाय के गरीबों के हितों की रक्षा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी समाज के सभी वर्गों के लिए चिंतित हैं और इसी वजह से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो गया।’’

यादव ने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे राज्यसभा में अधिक समर्थन मिला। संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद बृहस्पतिवार को लोकसभा में और शुक्रवार की सुबह राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हो गया।

राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 सदस्यों ने मतदान किया। लोकसभा में इसे 288 सदस्यों ने समर्थन दिया और 232 ने विरोध किया। यादव ने कहा कि जिस तरह से देश के लोगों, खासकर मुसलमानों ने विधेयक का स्वागत किया है, उससे पता चलता है कि इसे कितना समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण की बात तो करते हैं, लेकिन उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री के प्रयासों, खासकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उनके संकल्प का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधेयक से राज्यों में वक्फ बोर्ड के राजस्व में वृद्धि होगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत