Bareilly में करीब 10 लाख रुपये की 1.3 किलोग्राम अफीम बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

 बरेली जिले के सिरौली थानाक्षेत्र में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने कीटनाशक की एक दुकान पर छापा मारकर चार कथित तस्करों को 1.3 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। 

उन्होंने बताया कि दुकानदार सुनील पाल दिव्यांग है, इसके बावजूद उसके माध्यम से अफीम की तस्करी कराई जा रही थी। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद अफीम आंवला क्षेत्र के गिरंधपुर गांव के गुड्डू और पप्पू लेकर आए थे, जो कैरियर के रूप में काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार एसओजी और सिरौली थाने को क्षेत्र में अफीम तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और लभारी निवासी के देवेंद्र से अफीम का सौदा तय किया।

पुलिस का कहना है कि तय योजना के अनुसार गुलड़िया में रुखाड़ा निवासी सुनील पाल की कीटनाशक की दुकान पर अफीम की डिलीवरी होनी थी, ऐसे में जैसे ही देवेंद्र अफीम लेकर दुकान पर पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया

पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद कर ली गई। विनोद कुमार के अनुसार पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Tejasswi Prakash संग विवाद पर क्यों चुप थीं Surbhi Chandna? अब सामने आई असली वजह

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट देख Farrhana Bhatt बोलीं- Finale में Mars पर भेजेंगे क्या? Post वायरल

जल्दी जल्दी भागो, नहीं तो सरकार जो करना होगा वो करेगी, Suvendu Adhikari ने Bangladesh Infiltrators को दी खुली चेतावनी

Mamata Banerjee के लिए सबसे बड़ा संकट, Bengal Politics में TMC के 100 पार्षदों ने छोड़ा साथ