Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

सत्रह वर्षीय अपूर्व कांबले ने बुधवार को फिडे रेटिड रैपिड टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यह टूर्नामेंट अगले महीने टेक महिंद्रा ‘ग्लोबल चेस लीग’ (जीसीएल) के चौथे सत्र में दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों की मेजबानी की तैयारी के बीच आयोजित किया गया। कांबले ने नौ दौर में 8.5 अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया।

प्रत्येक खिलाड़ी को 10 मिनट का समय और हर चाल पर पांच सेकेंड का अतिरिक्त समय दिया गया। कुल पुरस्कार राशि चार लाख रुपये थी। कांबले ने बताया कि मुंबई में एशियाई जूनियर चैंपियनशिप से लौटने के बाद उन्होंने आखिरी समय में इस टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस टूर्नामेंट में खेलने की योजना नहीं बना रहा था क्योंकि मैं अभी मुंबई से लौटा था। मैंने आखिरी समय में पंजीकरण कराने का फैसला किया और यह शानदार निर्णय साबित हुआ। ’’ ग्रैंडमास्टर विष्णु प्रसन्ना भी टूर्नामेंट में शामिल हुए।

वह मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डी को कोचिंग दे चुके हैं। जीसीएल का चौथा सत्र बेंगलुरु में पांच से 13 सितंबर तक आयोजित होगा और इसमें छह अंतरराष्ट्रीय फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। प्रतिभागियों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद, अर्जुन एरिगेसी, इयान नेपोमनियाश्ची, लेवोन अरोनियन, कैंडिडेट्स चैंपियन जावोखिर सिंदारोव, निहाल सरीन और मौजूदा विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

इस लीग के पिछले चरण दुबई, लंदन और मुंबई में आयोजित किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Indian Railways का Freight Revenue 1266 करोड़ रुपये बढ़ा, कोयला सप्लाई में भी उछाल

Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने दिया इस्तीफा, हिंदुत्व की विचारधारा से भटकाव का लगाया आरोप

ED ने Jauhar Trust केस में रामपुर जेल जाकर Azam Khan से Money Laundering पर पूछताछ की

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी