Aquarius Tarot Card Reading: कुंभ राशि वालों को साल 2025 में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम, जानिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड

By अनन्या मिश्रा | Jul 19, 2025

कुंभ राशि के लिए साल 2025 में ऐस आफ वांड्स और किंग आफ वांड्स का टैरो कार्ड दर्शाता है। इससे इन जातकों पर दबाव की कमी होगी और नीति-नियमों के पालन पर फोकस बनाए रखेंगे। इस साल कुंभ राशि के जातकों को स्वार्थी और संकीर्ण सोच से उबरने में सहायता मिलेगी। सकारात्मक लोगों का साथ मिलेगा और करियर व व्यापार में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आत्मविश्वास से लक्ष्य को भेदने में सहायता मिलेगी। कामकाज में आने वाली अड़चनें व रुकावटें दूर होंगी। घर-परिवार में श्रेष्ठ लोगों का आगमन होगा और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कुंभ राशि के जातक अपनी मेहनत, कौशल और अनुशासन से हर क्षेत्र में सफल होंगे।

कुंभ राशि वालों के लिए साल 2025

इस साल कुंभ राशि वाले कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे और प्रतिस्पर्धा में अपेक्षित सफलता के प्रयास भी बढ़ाएंगे। वहीं सही समय पर सही कदम से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रखने में सफल होंगे।

कुंभ राशि के जातक सहज गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे और प्रशासनिक अवसरों का भी लाभ उठाएंगे। इस दौरान मित्रजनों से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं परीक्षा में सकारात्मकता बनी रहेगी और समय प्रबंधन पर भी फोकस बढ़ेगा। साल के पहले भाग में व्यवस्था पर जोर बनाए रखना होगा। कार्य व्यापार में रणनीतिक प्रयासों से काम बनेगा और अनुबंधों में स्पष्टता बनाए रखें। विविध कार्यों में सूझबूझ के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे।

साल 2025 के दूसरे भाग में कुंभ राशि के लोगों को अनुभव और सीख मिलेगी। अपनी प्रतिभा से परिणामों को संवारेंगे और उन्नति के विस्तार के लिए समर्पित बने रहें। इस दौरान विपक्षी मौके की तलाश में रहेंगे। वहीं रिश्तेदारों व करीबियों से सहयोग बना रहेगा। निजी प्रयासों में धैर्य से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। इस समय वादा करने से बचना चाहिए और अगर किसी को वचन दिया है तो उसको पूरा करने का प्रयास करें। आत्मसंयम बनाए रखें और भावुकता में फैसलों को लेने से बचें।

अपनों के विश्वास को बनाए रखें और ज्यादा वजन उठाने से बचना चाहिए। सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। संवेदनशीलता बनाए रखें और बिना तैयारी किए आगे बढ़ने से बचना चाहिए। वहीं हर कार्य को उचित ढंग से करने का प्रयास करें।

प्रमुख खबरें

Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख

Quad बैठक में बोले S Jaishankar, सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा में बढ़ाएं सहयोग

Odisha Landslide: लापता 12 ग्रामीणों की तलाश में जुटी Indian Navy, अत्याधुनिक उपकरणों से होगा रेस्क्यू

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें