ए आर रहमान ने पत्नी सायरा बानो से तलाक को लेकर बदनाम करने वालों को नोटिस भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2024

संगीतकार ए आर रहमान ने शनिवार को उन लोगों को चेतावनी दी जो उनकी पत्नी सायरा बानो से तलाक को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने के अलावा आपत्तिजनक बातें कर रहे थे। रहमान (57) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर तीन पृष्ठों का एक कानूनी नोटिस साझा किया, जिसमें उन लोगों को चेतावनी दी गयी है जो उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री का प्रचार कर रहे हैं।

कानूनी नोटिस में ऐसी सामग्री को हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि इसका पालन न करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत आरोपी को कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

रहमान की कानूनी टीम ने कहा कि इन व्यक्तियों के कार्यों से न केवल उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है, बल्कि उनके परिवार को भी परेशानी हुई है। रहमान और सायरा बानो की शादी 1995 में हुई थी और उनके दो बेटियां खतीजा, रहीमा और बेटा अमीन है।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी