रुद्राक्ष से लेकर नमो घाट, पार्किंग से लेकर पार्कों तक का हुआ कायाकल्प, वाराणसी स्मार्ट सिटी ने पूरे किए 10 अरब के प्रोजेक्ट

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 26, 2023

वाराणसी। दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत नगरी काशी जितनी अपनी प्राचीनता के लिए जानी जाती है उतना ही अब आधुनिकता के लिए भी विश्व में लोग इसे पहचानने लगे हैं। वाराणसी अपने मूल स्वरूप को समेटे हुए आधुनिकता के साथ तालमेल करते हुए स्मार्ट होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशन में काशी को स्मार्ट बनाने के लिए तथा यहां मूलभूत सुविधाओं में सुधार करते हुए एडवांस टेक्नोलॉजी से इस शहर को लैस करने का काम निरंतर जारी है। इसी का नतीजा है कि वाराणसी स्मार्ट सिटी के तहत 2018 से लगभग ₹10 अरब (1017.69 करोड़) की योजना स्वीकृत हुई थी, जिसका कार्य पूरा हो चुका है। इससे शहर के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। वहीं करीब ₹329 करोड़ की लगभग 3 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है, जिनके मार्च  2024 तक पूर्ण होने की सम्भावना है। 

वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि 2018 से अभी तक 51 परियोजना के लिए स्वीकृत ₹1017.69 करोड़ रुपए का कार्य पूर्ण हो चुका है। सिगरा स्पोर्ट स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माणाधीन है, नमो घाट समेत 3 महत्वपूर्ण योजना मार्च 2024 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है, जिसकी लागत लगभग ₹329 करोड़ है।

प्रमुख खबरें

हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग