दूसरी शादी करने जा रहे हैं Arbaaz Khan, बॉलीवुड की ये मेकअप आर्टिस्ट बनेगी अभिनेता की दुल्हनिया

By एकता | Dec 21, 2023

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान सुर्खियों में हैं। अभिनेता की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी मुंबई में एक निजी समारोह में होगी, जिसमें परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे। बता दें, अरबाज इससे पहले अभिनेत्री जियोर्जिया के साथ रिश्ते में थे। दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की पुष्टि खुद अभिनेत्री ने की थी।

इसे भी पढ़ें: Dunki Twitter Review | 'मास्टरपीस' या 'उबाऊ'? शाहरुख खान की फिल्म को मिला दर्शकों का मिक्स रिएक्शन

जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट करने से पहले अरबाज खान बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ थे। दोनों ने 1998 में शादी की थी। शादी के 19 साल बाद मार्च 2016 में मलाइका और अरबाज ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। 11 मई, 2017 को आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक हो गया।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप