लॉकडाउन की बोरियत से बचने के लिये तीरंदाज दीपिका सीख रही हैं खाना पकाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2020

कोलकाता। भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी लॉकडाउन के कारण रेंज पर निशाना लगाने का अभ्यास नहीं कर सकती लेकिन इस समय का इस्तेमाल अपने मंगेतर और साथी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अतनु दास के लिये मांसाहारी खाना विशेषकर चिकन पकाना सीखकर कर रही हैं। दो साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और शादी से पहले दोनों तोक्यो ओलंपिक पर ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के 2021 तक स्थगित होने के बाद अब लगता है कि उनकी शादी इनसे पहले ही हो जायेगी।

इसे भी पढ़ें: पेड़ पर चढ़कर फोन करने को क्यों मजबूर हुए यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर

दीपिका ने कहा, ‘‘चावल और दाल पकाना आता था। अब मांसाहारी (विशेषकर चिकन) खाना बनाना सीख रही हूं। ’’ यह पूछने पर कि उनकी मां कुछ ‘आनलाइन टिप्स’ दे रही हैं कि चिकन कैसे बनाया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं दिन की शुरूआत प्राणायम से करती हूं और फिर 45 मिनट तक अभ्यास करती हूं। नाश्ते के बाद खाना पकाना सीखती हूं। ’’ हालांकि पूर्व नंबर एक तीरंदाज ने कहा कि उन्होंने हॉल में पांच मीटर की रेंज बना ली है जिसमें दोनों दोपहर में करीब दो घंटे तक अभ्यास करते हैं, हालांकि लॉकडाउन से पहले वास्तविक अभ्यास शुरू नहीं होने वाला। दीपिका ने कहा, ‘‘ हम एक निशाना बनाकर डेढ से दो घंटे अभ्यास करते हैं। यह हालांकि रेंज की तरह का अभ्यास नहीं है। लेकिन हम अभ्यास करते हैं और घर पर ही रह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा