क्या Dua Lipa और Callum Turner की सगाई हो गई है? सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहें, रिपोर्ट आई सामने

By एकता | Dec 27, 2024

दुआ लिपा ने 25 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी क्रिसमस छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। आइसक्रीम के कटोरे का लुत्फ उठाने से लेकर क्रिसमस के मूड में डूबने तक, दुआ की एल्बम में सभी चीजें मजेदार थीं। इस एल्बम में एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसमें दुआ एक बड़ी चमकदार हीरे की अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने जैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, वैसे ही इंटरनेट पर लिपा और कैलम टर्नर की सगाई की अफवाहें उड़ने लगीं।

इसके अलावा जोड़ा अपने दोस्तों और परिवारों के साथ नए साल का जश्न मनाने की योजना बना रहा है। अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि दोनों इस आगामी पार्टी के लिए पूरी तरह से तैयार है। सूत्र ने कहा, 'यह एक ऐसी नए साल की पूर्व संध्या पार्टी होगी जिसे कोई भी कभी नहीं भूल पाएगा, खासकर कैलम और दुआ के लिए।'

इसे भी पढ़ें: It Ends With Us की को-स्टार Blake Lively के समर्थन में आगे आई Jenny Slate, जस्टिन बाल्डोनी पर निकाली भड़ास

दुआ लिपा और कैलम टर्नर के डेटिंग की अफवाहें जनवरी में शुरू हुई थी। दोनों को लंदन में मास्टर्स ऑफ द एयर के बाद एक पार्टी में साथ में शामिल होते स्पॉट किया था। बता दें, नवंबर में दुआ अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज़ोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट में भाग लेने इंडिया आयी थीं। अपनी परफॉरमेंस से पहले दोनों को डिनर डेट के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट गए थे।

प्रमुख खबरें

अपनी हरकतें सुधारें...अमेरिकी सीनेटर ने चीन को दी नसीहत

UPI MDR Charge: ग्राहकों की जेब नहीं होगी ढीली, Govt की निगरानी में Merchants उठाएंगे पूरा खर्च

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रा

Ajit Agarkar का Contract रिन्यू नहीं करेगा BCCI, नए Chief Selector के लिए Shortlist तैयार