योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या वृद्धि वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, पूछा- क्या भारत के मूल निवासी नहीं हैं मुसलमान ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2022

हैदराबाद। विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया है। योगी आदित्यनाथ के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या मुसलमान भारत के मूल निवासी नहीं हैं ? यदि हम वास्तविकता देखें तो मूल निवासी केवल आदिवासी और द्रविड़ लोग हैं।

देश का जनसांख्यिकीय लाभांश सभी देशों से अच्छा

हैदराबाद सांसद ने आगे कहा कि उनके अपने स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में किसी कानून की जरूरत नहीं है। ज्यादातर गर्भनिरोधक का इस्तेमाल मुसलमान ही कर रहे हैं। 2016 में कुल प्रजनन दर 2.6 थी जो अब 2.3 है। देश का जनसांख्यिकीय लाभांश सभी देशों से सर्वश्रेष्ठ है।

इसे भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर बोले सपा सांसद बर्क, बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है 

क्या बोले थे योगी आदित्यनाथ ?

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए। उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि जनसंख्या वृद्धि की गति या किसी समुदाय का प्रतिशत अधिक हो और हम मूल निवासियों की आबादी को स्थिर करने के लिए जागरूकता या प्रवर्तन के माध्यम से कार्य कर रहे हों।

प्रमुख खबरें

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का