क्या देश में उनके जैसे और भी वर्मा हैं? जज कैश कांड पर सांसद पप्पू यादव का सवाल

By अंकित सिंह | Mar 28, 2025

केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 24 मार्च की सिफारिशों के आधार पर न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस भेजने की अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि, इसको लेकर सवाल खड़े होने लगे है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि क्या जस्टिस यशवंत वर्मा द्वारा दिए गए सभी फैसले रद्द कर दिए जाएंगे? क्या देश में उनके जैसे और भी वर्मा हैं? इसी बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया गया है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें कोई न्यायिक कार्य न सौंपा जाए।

इसे भी पढ़ें: Justice Yashwant Verma के खिलाफ FIR वाली याचिका SC ने की खारिज, कहा- जांच के बाद फैसला लेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ मामले की जांच के लिए तीन जजों की एक कमेटी बनाई है। दिल्ली में जज के आधिकारिक आवास के स्टोर रूम में आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को बुलाए जाने के बाद कई बोरों में नकदी गलती से मिल गई। हालांकि प्रशासन के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को इस घटनाक्रम की जानकारी दी गई, लेकिन एक हफ्ते बाद मामले को सार्वजनिक किया गया।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा