'आप कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में', पहलगाम को लेकर शशि थरूर के बयान पर भड़के उदित राज

By अंकित सिंह | Apr 28, 2025

कांग्रेस नेता उदित राज ने सोमवार को अपने पार्टी सहयोगी शशि थरूर पर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठाते हुए उदित राज ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि क्या थरूर कांग्रेस के लिए बोल रहे हैं या खुद को सत्तारूढ़ भाजपा के साथ जोड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं शशि थरूर से पूछना चाहता हूं कि क्या वह कांग्रेस पार्टी में हैं या भाजपा में? क्या वह सुपर-भाजपा मैन बनने की कोशिश कर रहे हैं? 

उन्होंने कहा था कि हम उन विभिन्न आतंकी हमलों के बारे में कभी नहीं जान पाएंगे जिन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। हमें केवल उन हमलों के बारे में पता चलेगा जिन्हें हम विफल करने में असफल रहे। यह किसी भी राष्ट्र में सामान्य बात है। मैं सहमत हूं कि विफलताएं भी हुई हैं, लेकिन अभी हमारा ध्यान इस पर नहीं होना चाहिए।" राज ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट में अपने पार्टी सहयोगी से पूछा कि वे भाजपा के "वकील" कब बन गए। उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने कहा कि किसी भी देश के पास 100% फुलप्रूफ खुफिया जानकारी नहीं है? 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान, मोदी जी ने गुजरात से मुंबई पहुंचने के बाद कहा था कि यह केंद्र सरकार की विफलता है। उन्होंने यह भी कहा था कि समस्या केंद्र है, सीमा नहीं। जब खुफिया जानकारी, बीएसएफ और सीआरपीएफ केंद्र के पास है तो आतंकवादी कैसे आ गए। अगर भाजपा सरकार ने खुद सुरक्षा में चूक को स्वीकार किया है, तो भाई थरूर जी आप उनके वकील कैसे बन गए?

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर बोले शशि थरूर, आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं, इस्लामी आतंकियों और पाकिस्तानी आकाओं को नष्ट करना होगा

उन्होंने थरूर को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस सत्ता में नहीं है, फिर भी भाजपा समय-समय पर आलोचना करती रहती है। कहा जाता है कि कांग्रेस के शासन में आतंकवादी हत्या करके भाग जाते थे, तो क्या आपको यह नहीं पूछना चाहिए कि उरी, पठानकोट, पुलवामा और पहलगाम में उन्होंने हत्या करके कैसे भाग गए?" राज के अनुसार, उनके सहयोगी को भाजपा से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीओके पर कब्ज़ा कर लिया है। उन्होंने कहा, "आपको भाजपा से पूछना चाहिए कि क्या ऐसा हुआ था।"

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार