Argentina को World Cup से पहले बड़ा झटका! Lionel Messi फिर चोटिल, बीच मैच में छोड़ा मैदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

लियोनेल मेस्सी के विश्व कप से पहले चोटिल होने की आशंका बन गई है क्योंकि अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर ने इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए मैच के बीच में मैदान छोड़ दिया था। इस तरह से मेस्सी समय से पहले अवकाश पर चले गए और अब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को यह देखना होगा कि क्या उन्हें कोई चोट लगी है या नहीं। मेस्सी 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। लुई सुआरेज़ के तीन गोल की मदद से इंटर मियामी ने इस मैच मेंफिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ 6-4 से जीत हासिल की। मेस्सी की किसी भी समस्या के बारे में तत्काल कोई पता नहीं चल पाया है।

मेस्सी पहले भी कह चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही विश्व कप में खेलेंगे। अर्जेंटीना ग्रुप चरण का अपना पहला मैच 16 जून को खेलेगा। मेस्सी पांच विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार जीत चुके हैंं। उन्होंने यह पुरस्कार पहली बार 2014 में और फिर 2022 में जीता था जब उन्होंने अर्जेंटीना को खिताब दिलाया था। यह पुरस्कार 1982 से ही दिया जा रहा है, लेकिन वह इसे दो बार जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

अर्जेंटीना विश्व कप के ग्रुप जे में है जिसमें उसका सामना 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया, 22 जून को अर्लिंग्टन, टेक्सास में ऑस्ट्रिया और 27 जून को अर्लिंग्टन में ही जॉर्डन के खिलाफ होगा। अर्जेंटीना अगर आगे बढ़ता है तो मेस्सी को मियामी गार्डंस में भी खेलने का मौका मिल सकता है लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि यह स्टार स्ट्राइकर विश्व कप में खेलते भी है या नहीं क्योंकि इसमें अभी कुछ संदेह लग रहा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए