By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026
वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अर्जेंटीना ने अपने यहां भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। मंत्रालय ने कहा कि इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए व्यापक अवसर मिलने और अर्जेंटीना में गुणवत्तापूर्ण तथा किफायती स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने आगे कहा, अर्जेंटीना ने अपने दवा नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से एनेक्स-1 में अपग्रेड करने और बाजार में प्रवेश की बाधाओं को कम करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई है।
इस दौरान खनन, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर भी चर्चा हुई।