Copa America 2024: अर्जेंटीना ने अपने नाम किया कोपा अमेरिका का खिताब, लियोनेल मेसी की चौथी इंटरनेशनल ट्रॉफी

By Kusum | Jul 15, 2024

अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका का खिताब जीत लिया है। कोलंबिया के खिताब खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय तक 0-0 की बराबरी पर था। लेकिन पहले एक्स्ट्रा हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया। अंत यह तक बढ़त कायम रही और मेसी की टीम 1-0 से जीतकर चैंपियन बनी। अर्जेंटीना ने 16वीं बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। 2021 में टीम ने ब्राजील को खिताब मुकाबले में मात दी थी। 

वहीं कोपा अमेरिका के फाइनल को लियोनेल मेसी पूरा नहीं खेल पाए। मैच के दूसरे हाफ में मेसी को पैर में चोट लगी जिसके बाद उन्हें 66वें मिनट में बाहर बैठना पड़ा। उनके दाहिने एंकल पर आइस पैक लगा हुआ था। हालांकि, इस दौरान टीम को उनकी कमी नहीं खली। जोवानी लो सेल्सो के असिस्ट पर मार्टिनेज ने गोल किया। 

स्पेन ने 2008 से 2012 के बीच में लगातार तीन इंटरनेशनल खिताब जीते थे। टीम ने तब दो यूरो के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब अर्जेंटीना ने भी लगातार तीन ट्रॉफी जीत ली है। दो कोपा अमेरिका खिताब के साथ मेसी की टीम के पास भी फीफा वर्ल्ड कप है। 

 

लियोनेल सेमी की चौथी अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी

बता दें कि, लियोनेल मेसी की ये करियर की अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी है। 2021 में कोपा अमेरिका के रूप में ही उन्होंने अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी। 2022 में यूरो और कोपा अमेरिका के विजेता के बीच होने वाली अर्टेमियो फ्रेंची कप पर भी अर्जेंटीना ने ही कब्जा किया था। उसी साल मेसी ने अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इसी के साथ मेसी के कैबिनेट में एक और इंटरनेशनल ट्रॉफी आ गई है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत