अर्जेंटीना की उप राष्टपति की हत्या की कोशिश, ट्रिगर फंसने से बाल-बाल बचीं, देखें वीडियो

By निधि अविनाश | Sep 02, 2022

अर्जेंटीना की उप राष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर हमले का शिकार होते-होते बच गई है। गुरूवार की रात को जब उप राष्ट्रपति लोगों से मिल रही थी तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन आखिरी समय पर ही बंदूक फंस गई और क्रिस्टीना पीछे हट गईं। क्रिस्टीना की खुशकिस्मती रही कि हमले में वह बच गई और उन्हें इस दौरान कोई चोट नहीं पहुंची। 69 साल की अर्जेंटीना की उप राष्ट्रपति क्रिस्टीना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
क्रिस्टीना पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
क्रिस्टीना पर हमले का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टीना बड़ी संख्या में खड़े लोगों से मिल रही है और सबसे हाथ मिला रही है तभी भीड़ से एक शख्स अपनी बंदूक निकाल कर क्रिस्टीना के सामने जड़ देता है। बता दें कि हमलावर क्रिस्टीना के माथे पर गोली मारना चाहता था लेकिन आखिरी वक्त पर ही हमलावर की बंदूक फंस गई और उप राष्ट्रपति बाल-बाल बच गई।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा