MahaKumbh में पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान, बोले- मानव 'माधव' का रूप, पाकिस्तान से आए सनातनियों ने भी लगाई डुबकी

By अंकित सिंह | Feb 07, 2025

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमें सदैव इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारत की संस्कृति का 'सनातन' आदर्श अस्तित्व की एकता है। सारे मतभेद वहीं ख़त्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति कहती है कि यदि आप किसी भी मनुष्य को उसके दिव्य रूप में देखेंगे तो पाएंगे कि 'मानव' 'माधव' का रूप हैं। आप इसे यहां देख सकते हैं। लोग एक-दूसरे को नहीं जानते लेकिन हर कोई यहां आ रहा है। यहां हमारी विरासत, आदर्शों और मूल्यों का जश्न मनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सपरिवार किया संगम स्नान, योगी सरकार की तैयारियों को सराहा

इससे पहले दिन में सेक्टर नौ में स्थित श्रीगुरुकार्ष्णि के शिविर में बातचीत में सिंध प्रांत से आए गोबिंद राम माखीजा ने बताया, “पिछले दो तीन महीनों में जब से हमने महाकुंभ के बारे में सुना है, तब से हमारी बड़ी इच्छा यहां आने की थी। हम खुद को आने से रोक नहीं सके।” उन्होंने बताया, “पिछले वर्ष अप्रैल में 250 लोग पाकिस्तान से प्रयागराज आए थे और गंगा में डुबकी लगाई थी। इस बार सिंध के छह जिलों- गोटकी, सक्कर, खैरपुर, शिकारपुर, कर्जकोट और जटाबाल से 68 लोग आए हैं जिनमें करीब 50 लोग पहली बार महाकुंभ में आए हैं।”

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार