संजय दत्त और कृति सैनन के बाद फिल्म पानीपत से रिलीज हुआ अर्जुन कपूर का पोस्टर

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2019

 फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' छह दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं जबकि पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान विशेष भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय से फिल्म पानीपत सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के सभी मुख्य किरदारों के लुक लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे हैं। संजय दत्त और कृति सैनन का फिल्म से लुक पहले ही शेयर किया जा चुका है अब अर्जुन कपूर का लुक अब आउट किया गया है।

फिल्म से अपनी पहली झलक को अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अपने पोस्टर को साझा करते हुए, भारत के मोस्ट वांटेड अभिनेता ने लिखा, "सदाशिव राव भाऊ-शौर्य इज स्टैंड टू व्हाट यू बिलीव इन, इफ यू स्टैण्ड अलोन यू। पानीपत ट्रेलर आउट टुमॉरो।

इसे भी पढ़ें: रवि किशन की बेटी रीवा किशन करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, देखें फिल्म का पोस्टर

आपको बता दें कि फिल्म पानीपत का ट्रेलर 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले, निर्माताओं ने कृति सनोन और संजय दत्त के फर्स्ट-लुक पोस्टर को भी देखा था। कृति सदाशिव राव बहू की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभा रही हैं, वहीं संजय दत्त मुख्य प्रतिद्वंद्वी अहमद शाह अब्दाली के रूप में दिखाई देंगे।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन