अर्जुन कपूर ने परोपकारी संस्थाओं को दान देने का किया आग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

मुंबई।  बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने सोमवार को कहा कि उन्होंने देश में कोरोना वायरस से उपजे संकट से निजात पाने के लिए जूझ रही कई परोपकारी संस्थाओं को दान दिया है और उनके प्रशंसकों को भी ऐसा करना चाहिए।

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) के अलावा ‘गिव इंडिया’ नामक संगठन को दान दिया है जो उन मजदूरों को नकद धन देकर सहायता कर रहा है जिनका लॉकडाउन के दौरान रोजगार छिन गया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “भारत एक संकट के दौर से गुजर रहा है और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें अपने जरूरतमंद भाईयों और बहनों की सहायता करनी चाहिए।

मैं अपनी तरफ से अधिक से अधिक लोगों की सहायता करने की कोशिश कर रहा हूँ।” उन्होंने कहा, “हम एक होकर ही कोविड-19 से लड़ सकते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आगे आएं और अपनी क्षमतानुसार सहायता करें।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा