द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर बंगाल के मंत्री की टिप्पणी पर बोले अर्जुन मुंडा, आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने को TMC नहीं पचा पा रही

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2022

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि वे (टीएमसी) इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि एक आदिवासी महिला अब भारत की राष्ट्रपति है। बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनका (टीएमसी नेता अखिल गिरि) भंडाफोड़ हो। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम महिला हैं और उनके कैबिनेट के एक मंत्री ने हमारे आदिवासी राष्ट्रपति पर ऐसी अभद्र टिप्पणी की है। यह हमारी अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? द्रौपदी मुर्मू पर ममता के मंत्री का विवादित कमेंट, बाद में दी सफाई

अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार आदिवासी समुदायों को परेशान करना जारी रखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ऐसे नेता को तुरंत अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियों के लिए देश के सामने माफी मांगनी चाहिए। उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: प.बंगाल : 12 नवंबर से शुरू होगा ‘घूम’ उत्सव, तीन सप्ताह तक चलेगा आयोजन

बता दें कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरी एक वीडियो में कहते हुए नजर आते है कि 'हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति (भारत के) के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति कैसे दिखते हैं? शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में अशांति की घटना के बाद अखिल गिरि यहां पहुंचे थे।  

प्रमुख खबरें

Congress MP टैगोर बोले- RSS अल-कायदा जैसा, BJP आगबबूला; Congress में भी बवाल

Travel Tips: नए साल का पहला दिन, बिना खर्च किए इन शानदार जगहों पर मनाएं दोस्तों संग जश्न

आज के भारत से भी पुराने फोल्डेड माउंटेन रेंज की कहानी... जिसके लिए अपने ही फैसले पर SC को लेना पड़ा U-टर्न

Kuldeep Sengar की रिहाई पर SC की रोक: बेटी ने लिखा भावुक पत्र, क्या न्याय जनता के शोर से तय होता है?